SURGUJA NEWS: सीतापुर के देवगढ़ मोड़ पर बड़ा हादसा, हाईवा में आग लगने से तीन लोग झुलसे

SURGUJA NEWS: सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक चलती हाईवा में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा ग्राम सोनतराई स्थित देवगढ़ मोड़ पर अंबिकापुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-43) पर हुआ। आग लगते ही हाईवा धू-धू कर जलने लगी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तीनों घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया।

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *