DURG NEWS: शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का लालच पड़ा भारी, दो साल में 85 लाख की ठगी

DURG NEWS: दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र में पूजा-पाठ के जरिए पारिवारिक समस्याएं दूर करने और शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक महिला से करीब 85 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी पवन बधोरिया को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2023 में रायपुर में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान पीड़िता की मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान महिला ने अपनी पारिवारिक परेशानियों का जिक्र किया, जिस पर आरोपी ने पूजा-पाठ के जरिए समस्याएं दूर करने का दावा किया। इसके बाद उसने पूजा-पाठ, निजी जरूरतों और शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर अलग-अलग किस्तों में करीब 85 लाख रुपये ले लिए।

करीब दो साल बीत जाने के बाद भी महिला को न तो किसी प्रकार का लाभ मिला और न ही उसकी रकम वापस की गई। जब पीड़िता ने पैसे लौटाने की मांग की तो आरोपी ने पहले नौकरी दिलाने का झांसा दिया और बाद में जान से मारने की धमकी देकर रकम लौटाने से इनकार कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में ठगी और धमकी देने के आरोप सही पाए जाने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 351(3) और 308(3) के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसके बाद पुलिस टीम ने इंदौर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से बैंक खाते से लिंक मोबाइल फोन और आधार कार्ड जब्त किए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *