RAIPUR NEWS: 175 करोड़ की रेल परियोजना से मजबूत होगी रेलवे अधोसंरचना, माल और यात्री परिवहन को मिलेगा बढ़ावा

RAIPUR NEWS: रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाओं के निर्माण हेतु 175 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजना को मंजूरी मिल गई है। इस स्वीकृति पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना का तेजी से विकास हो रहा है। केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत यह परियोजना राज्य के रेल नेटवर्क को अधिक सक्षम, आधुनिक और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप मजबूत बनाएगी।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से रायपुर में इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के रखरखाव की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही माल और यात्री परिवहन की दक्षता बढ़ेगी तथा रेलवे संचालन और अधिक प्रभावी बनेगा।

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि यह परियोजना छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख रेल, औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि यह कदम विकसित भारत 2047 के संकल्प के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को नई गति देगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *