Raipur News: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, IPS अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी

Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 24 अधिकारियों का तबादला करते हुए पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत एक आईजी रेंज, कई डीआईजी, एआईजी तथा 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) की नई पदस्थापना की गई है।

लंबे समय बाद हुए इस व्यापक बदलाव को राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा पुलिस प्रशासन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

तबादला सूची के अनुसार अजय कुमार यादव को नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक पद से हटाकर राजनांदगांव रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया गया है। वहीं, राजनांदगांव रेंज के तत्कालीन आईजी बालाजी राव सोमावर को पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर भेजा गया है। इसी तरह बस्तर आईजी प्रशांत कुमार अग्रवाल की भी पुलिस मुख्यालय में पदस्थापना की गई है।

जिलों में भी बड़े स्तर पर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। चंद्रमोहन सिंह को दंतेवाड़ा, हरीश राठौर को कोरिया, भावना पांडेय को धमतरी, राय गौरव रामप्रवेश को बलौदाबाजार-भाटापारा, उमेश प्रसाद गुप्ता को बीजापुर और मयंक गुर्जर को सुकमा जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इसके अलावा संदीप कुमार पटेल को नारायणपुर, चव्हाण किरण गंगाराम को बालोद, योगेश कुमार पटेल को सूरजपुर, जितेंद्र कुमार यादव को कबीरधाम और सुनील शर्मा को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से पुलिस व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण में भी बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *