Bhopal News: टिकट विवाद के बीच नरोत्तम मिश्रा का बड़ा संदेश, बोले- आशुतोष तिवारी को जिताना हम सबकी जिम्मेदारी

Bhopal News: दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को लेकर मचे राजनीतिक विवाद के बीच पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा रविवार को भोपाल पहुंचे। देर शाम उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे। बैठक को दतिया उपचुनाव और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

भोपाल पहुंचने पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कार्यकर्ताओं की नाराजगी और टिकट को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “जो हुआ अच्छा हुआ, आगे भी अच्छा ही होगा। सभी कार्यकर्ता मान जाएंगे।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के चुनाव प्रचार में पूरी सक्रियता से हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि वे आशुतोष तिवारी के साथ एक प्रचारक और साथी के रूप में काम करेंगे। साथ ही उनके नामांकन में भी शामिल होंगे।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि भाजपा एक परिवार है और आशुतोष तिवारी भी उसी परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशी को जिताना सभी कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है और वे आगे भी पूरी निष्ठा के साथ भाजपा के लिए कार्य करते रहेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *