Chhattisgarh News: नकटी बेदखली मामला गरमाया, दीपक बैज पीड़ितों के साथ करेंगे राजभवन मार्च

Chhattisgarh News: रायपुर। नवा रायपुर के नकटी गांव में गरीब परिवारों के मकान तोड़े जाने के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस आंदोलन की तैयारी में है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज प्रभावित ग्रामीणों के साथ नकटी गांव से राजभवन तक पदयात्रा निकालेंगे और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग करेंगे।

कांग्रेस का कहना है कि राज्यपाल से मुलाकात के लिए पहले भी समय मांगा गया था, लेकिन अब तक अनुमति नहीं मिली है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने राजभवन को पत्र भेजकर समय देने का अनुरोध किया था। बाद में एक रिमाइंडर पत्र भी भेजा गया, ताकि 15 जुलाई को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात कर अपनी बात रख सके।

पदयात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को रायपुर स्थित राजीव भवन में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने की, जिसमें पदयात्रा की रूपरेखा, जिम्मेदारियों और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि बैठक में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, अनिता शर्मा, दीपक मिश्रा, श्रीकुमार शंकर मेनन, राजेंद्र पप्पू बंजारे, प्रमोद दुबे, एजाज ढेबर, पंकज शर्मा, अशोक राज आहुजा, उधो राम वर्मा, आकाश तिवारी, शिव सिंह ठाकुर, नंदलाल देवांगन, मोहम्मद सिद्दीक, आशीष वर्मा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *