Raipur News: NEET विवाद पर JCCJ का केंद्र सरकार पर हमला, अमित जोगी बोले- शिक्षा व्यवस्था में हो पारदर्शिता

Chhattisgarh Raipur News: NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर नई दिल्ली में चल रहे आंदोलन को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने समर्थन दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी आंदोलन स्थल पहुंचे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन में शामिल हुए।

इस दौरान अमित जोगी ने पिछले 19 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने वांगचुक के संघर्ष और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग का समर्थन करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके से भी मुलाकात की।

अमित जोगी ने कहा कि देश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। उनका कहना था कि यदि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं तो इससे युवाओं का भरोसा कमजोर होता है। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता सुनिश्चित करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण आंदोलन जनता की आवाज़ होता है और सरकार को छात्रों व आंदोलनकारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित निर्णय लेना चाहिए। अमित जोगी ने कहा कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई में हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *