Raipur News: खमतराई रेलवे क्रॉसिंग पर सनसनी, ट्रेन की चपेट में आया युवक, गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया

Chhattisgarh Raipur News: राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित श्रीनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार सुबह एक युवक ने कथित तौर पर साउथ बिहार एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी, लेकिन तब तक युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, आरा से दुर्ग जा रही साउथ बिहार एक्सप्रेस जैसे ही श्रीनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, तभी युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। हादसे में युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद लोको पायलट ने तत्काल ट्रेन रोक दी, जिससे करीब 15 मिनट तक रेल परिचालन प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को रेलवे ट्रैक से हटाकर अस्पताल भेजा गया। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है और उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *