Durg News: शिवनाथ नदी में नहाते समय हादसा, जन्मदिन मनाने गए दो बच्चे बहे, एक की मौत

Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र के गनियारी स्थित शिवनाथ नदी में जन्मदिन का जश्न उस समय मातम में बदल गया, जब नदी में नहाने उतरे दो बच्चे तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। शनिवार सुबह चलाए गए सर्च ऑपरेशन में एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, दुर्ग के उरला क्षेत्र के रहने वाले आठ दोस्त शुक्रवार दोपहर जन्मदिन मनाने शिवनाथ नदी पहुंचे थे। बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद शाम करीब चार बजे 14 वर्षीय रेहान खान और 12 वर्षीय आरव नदी में नहाने उतर गए। इसी दौरान दोनों गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।

नदी किनारे मौजूद उनके एक साथी ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद परिजनों और पुलगांव थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। शुक्रवार शाम तक एसडीआरएफ की टीम ने तलाश अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

शनिवार सुबह छह बजे से दोबारा विशेष सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर 14 वर्षीय रेहान खान का शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिया गया। वहीं, 12 वर्षीय आरव की तलाश के लिए एसडीआरएफ और पुलिस की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *