Katghora News: रोपा लगाने के दौरान गिरी बिजली, कोरबा में तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत

Chhattisgarh Katghora News: कटघोरा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र स्थित सलोरा छुरी गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, छुरी बकरा बाजार सब-स्टेशन के पीछे स्थित खेत में करीब 25 से 30 ग्रामीण धान की रोपाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज गर्जना के साथ खेत की मेढ़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से तीन ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कटघोरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर कटघोरा पुलिस अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *