Janjgir News: जांजगीर के सरकारी स्कूल में हड़कंप, वायरल वीडियो के बाद शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

Chhattisgarh Janjgir News: जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल से कथित तौर पर बेहद आपत्तिजनक मामला सामने आया है। पामगढ़ विकासखंड के डोंगा-कोहरोद शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ हेडमास्टर पर स्कूल परिसर में कथित आपत्तिजनक स्थिति में रहने और मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, बच्चों ने घर पहुंचकर परिजनों को बताया कि हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक स्कूल में आपत्तिजनक अवस्था में थे। इसके बाद कुछ अभिभावक स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने हेडमास्टर को कथित रूप से आपत्तिजनक हालत में देखा। परिजनों का आरोप है कि वह अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो भी देख रहे थे। घटना के बाद स्कूल परिसर में हंगामा हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक को पूछताछ के लिए पामगढ़ थाने ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि और आगे की कार्रवाई तय होगी।

गौरतलब है कि पिछले महीने नवागढ़ विकासखंड के बोड़सरा प्राथमिक शाला खैरवार पारा से भी शिक्षक और शिक्षिका के कथित आपत्तिजनक वीडियो का मामला सामने आया था। उस घटना के बाद जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए थे। अब एक और स्कूल से जुड़े इस विवाद के सामने आने के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि विद्यालय बच्चों के संस्कार और शिक्षा का केंद्र है, ऐसे मामलों से समाज में गलत संदेश जाता है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *