Dongargarh News: डोंगरगढ़ भाजपा मंडल भंग, पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पांच कार्यकर्ता निष्कासित

bjp

Dongargarh News: डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में लंबे समय से चल रहे संगठनात्मक विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने डोंगरगढ़ मंडल इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। साथ ही पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पांच कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

प्रदेश भाजपा द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रिंस कक्कड़, अनिल पांडेय, वीरेंद्र साहू, संतोष राव और परविंदर सिंह मोंटी को पार्टी से बाहर कर दिया गया है। ये सभी नाम पिछले कुछ समय से डोंगरगढ़ भाजपा में चल रहे संगठनात्मक विवाद और अंदरूनी घटनाक्रमों को लेकर चर्चा में रहे हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, डोंगरगढ़ भाजपा मंडल का जल्द ही नए सिरे से गठन किया जाएगा। संगठन में नए चेहरों को जिम्मेदारी देकर अंदरूनी असंतोष को दूर करने और संगठन को अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।

प्रदेश नेतृत्व की इस कार्रवाई के बाद डोंगरगढ़ सहित पूरे जिले की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे भाजपा संगठन को मजबूत करने और अनुशासन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *