Giriraj Singh CG Visit: रायपुर में जनसंपर्क से लेकर टेक्सटाइल अधिकारियों की बैठक तक, व्यस्त रहेगा गिरिराज सिंह का दौरा

Giriraj Singh Chhattisgarh Visit: रायपुर। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह 12 जून से दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री अपने प्रवास के दौरान जनसंपर्क कार्यक्रमों, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन तथा वस्त्र क्षेत्र से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी के अनुसार, गिरिराज सिंह 12 जून को दोपहर 2 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे सड्डू स्थित इट्सा अस्पताल में आयोजित विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं बैरन बाजार स्थित हॉली हाट्स स्कूल में भी विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शाम 5.30 बजे शांति नगर के विमतारा भवन में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री शाम 7.30 बजे हैंडलूम, हस्तशिल्प, सिल्क उद्योग तथा राज्य एवं क्षेत्रीय टेक्सटाइल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। इस बैठक में वस्त्र उद्योग के विकास, योजनाओं के क्रियान्वयन और क्षेत्रीय संभावनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

प्रवास के दूसरे दिन 13 जून को गिरिराज सिंह सुबह 8.45 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बाबासाहेब अम्बेडकर चौक में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे खालसा स्कूल के सामने स्थित ऑक्सीजोन गार्डन में पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं सदर बाजार के पास बुढ़ातालाब क्षेत्र में आयोजित विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम में भी भाग लेकर लोगों से संवाद करेंगे। केंद्रीय मंत्री के इस दौरे को विकसित भारत के संकल्प, जनभागीदारी और वस्त्र उद्योग के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *