CG News: आनंद दुबे के जन्मदिन पर सेवा और आस्था का संगम, श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क बस रवाना

Chhattsigarh Latest News: मड़ियाहूँ। समाजसेवी एवं मड़ियाहूँ विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी आनंद दुबे के जन्मदिन पर इस वर्ष भी सेवा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। जन्मदिन के अवसर पर मां विंध्यवासिनी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत की गई। श्रीराम जानकी मंदिर से बस को रवाना किया गया, जिसके माध्यम से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। आनंद दूबे ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निःशुल्क बस सेवा आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को मां विंध्यवासिनी के दर्शन का लाभ मिल सके। वहीं, जन्मदिन के अवसर पर आनंद भवन, ईदगाह रोड स्थित परिसर में मड़ियाहूँ की जनता की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना के लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर आनंद दूबे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रवासियों ने कहा कि आनंद दूबे लंबे समय से अपने जन्मदिन को सामाजिक और धार्मिक सेवा से जोड़ते आ रहे हैं। निःशुल्क बस सेवा और सुंदरकांड पाठ जैसी पहलें समाज में सेवा, श्रद्धा और जनकल्याण का संदेश देती हैं। इस अवसर पर लोगों ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए जनसेवा के कार्यों की सराहना की।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *