CG Arang News: बिना चारा-पानी ठूंसकर ले जाए जा रहे थे मवेशी, पुलिस ने कराया सुरक्षित रेस्क्यू

CG Arang News: आरंग। रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र में मवेशी तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर आरंग थाना पुलिस ने ग्राम गुदगुदा के पास देर रात घेराबंदी कर एक माजदा वाहन से 19 मवेशियों को मुक्त कराया। वाहन में मवेशियों को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंस कर भरा गया था और उनके लिए चारा-पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी।

पुलिस को देखकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि जांच के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी अशोक कुमार यादव (48 वर्ष) और ग्राम गुदगुदा निवासी खम्मनलाल कुर्रे (41 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने माजदा वाहन को जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का मानना है कि इस तस्करी के पीछे किसी बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का हाथ हो सकता है। फरार चालक समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *