Mahasamund News: भलेसर रोड स्थित फैक्ट्री में खाद्य विभाग की कार्रवाई, 300 किलो पनीर जब्त

Chhattisgarh Mahasamund News: महासमुंद। छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद महासमुंद खाद्य विभाग ने भलेसर रोड स्थित वैद्य फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री पर देर रात छापा मारकर करीब 300 किलोग्राम तैयार पनीर सील किया है। विभाग की यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, खाद्य विभाग की टीम ने रात करीब 12 बजे फैक्ट्री में कार्रवाई शुरू की, जो लगभग तीन घंटे तक चली। इस दौरान करीब 300 किलोग्राम तैयार पनीर को सील किया गया।

खाद्य विभाग द्वारा सील किए गए पनीर की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभाग ने पनीर को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *