CG Durg News: पथरिया खदान में डूबा किशोर, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

CG Durg News: दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र स्थित पथरिया खदान में एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने खदान से बालक का शव बाहर निकाला। शव के हाथ में कोल्ड ड्रिंक की बोतल मिलने से आशंका जताई जा रही है कि वह बोतल उठाने के दौरान गहरे पानी में गिर गया होगा।

मृतक की पहचान ग्राम पथरिया निवासी आयुष मार्कंडेय (13) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आयुष गुरुवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी गई।

शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर खदान के गहरे पानी से शव बरामद किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *