Korba News: रातभर रेलवे ट्रैक के पास घायल पड़ा रहा युवक, सुबह राहगीरों ने देखा

Chhattisgarh Korba News: कोरबा। जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र के ढोढ़ीपारा के पास दर्दनाक हादसा सामने आया है। रेलवे ट्रैक पर बैठे 22 वर्षीय युवक रितेश सारथी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसके दोनों पैर कट गए। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार हादसे के बाद युवक रातभर रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में पड़ा रहा। रविवार सुबह वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर युवक पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही सीएसईबी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक रेलवे ट्रैक पर किस वजह से बैठा था और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सीएसईबी पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *