Raipur News: कृष्ण जन्माष्टमी पर हास्य योग का अनूठा आयोजन, छत्तीसगढ़ के 9 केंद्रों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। हास्य योग केंद्र भारत, दिल्ली एवं अंतरराष्ट्रीय हास्य योग गुरु जितेन कोहि सर के मार्गदर्शन में दो दिवसीय ऑनलाइन कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जूम के माध्यम से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में देश के 19 राज्यों की हास्य योग संस्थाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ हास्य योग महासंघ, रायपुर के बैनर तले प्रदेश के विभिन्न हास्य योग केंद्रों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। महासंघ के संरक्षक राजू शर्मा के निरीक्षण में प्रदेश के हास्य योग केंद्रों ने कृष्ण जन्मोत्सव को हंसी, उमंग और उल्लास के साथ मनाया।

कार्यक्रम में सत्गुरु हास्य योग केंद्र, गोंगांव की संचालिका शकुंतला जी, हर हर महादेव हास्य योग केंद्र, रायपुरा के संचालक एवं संचालिका उज्जवल और प्रियंका दुबे, राहत हास्य योग केंद्र, उरकुरा से खिलेश्वरी जी तथा शहीद वीर नारायण हास्य योग केंद्र, कोटा की संचालिका वीणा कुंवर जी सहित अन्य हास्य योग केंद्रों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

छत्तीसगढ़ हास्य योग महासंघ के कुल 9 हास्य योग केंद्रों की सहभागिता से आयोजित इस कार्यक्रम में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हास्य योग, आनंद और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया गया। ऑनलाइन माध्यम से जुड़े प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया और कार्यक्रम के वातावरण को आनंद एवं उल्लास से भर दिया।

आयोजन के माध्यम से हास्य योग के जरिए लोगों को स्वस्थ रहने के साथ-साथ जीवन में खुशी, सकारात्मकता और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े प्रतिभागियों ने हास्य योग के माध्यम से उत्सव को आनंदमय बनाने के साथ स्वस्थ और प्रसन्न जीवन का संदेश भी साझा किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *