Chhattisgarh Patan News: पाटन। ग्राम देमार निवासी स्वर्गीय श्रीमती माया देवी बिजौरा एवं स्वर्गीय दाऊ नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में उनके परिजनों ने मुक्तिधाम में पीपल और बरगद के पौधे रोपित किए। इस दौरान पुण्यात्माओं को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पौधरोपण के माध्यम से परिजनों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
स्वर्गीय माया देवी बिजौरा के दशगात्र कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डॉ. अश्वनी साहू, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्रधानपाठक परस राम साहू, डॉ. ए.के. जायसवाल और प्रेस क्लब अमलेश्वर के अध्यक्ष करण साहू ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति की ओर से परिजनों को पीपल, बरगद और बादाम के पौधे भेंट किए गए।
इस अवसर पर समिति की ओर से कहा गया कि एक नेक आत्मा की स्मृति में लगाया गया पौधा आने वाली पीढ़ियों को जीवन और छाया देने का माध्यम बनेगा। छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति लगातार सुख-दुख के अवसरों में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रही है।
समिति के पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने माता-पिता और परिजनों की स्मृति में कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और अन्य लोगों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि स्मृति में लगाया गया पौधा पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उपयोगी साबित होगा।
इस अवसर पर राधेश्याम बिजौरा, विमला देवी बिजौरा, अनूप बिजौरा, निर्मल बिजौरा, शशि बिजौरा, नंदकिशोर बिजौरा, प्रभाकर वर्मा, प्रभात वर्मा, सुनील वर्मा, अजय सिंगौर, विजय सिंगौर, लक्ष्मीनारायण बिजौरा, विनोद बिजौरा, प्रमोद बिजौरा, प्रकाश बिजौरा, प्रदीप बिजौरा, हरिओम (गोलू) बिजौरा, ममता वर्मा, कुसुमलता वर्मा, मनीषा वर्मा, नरेंद्र वर्मा, बीरेंद्र बंछोर, नवीन बिजौरा, मनीष बिजौरा, अश्वनी वर्मा सहित समाज के विशिष्ट जन, सर्व समाज के लोग और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
