CG Electricity Price Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 1 जुलाई से बढ़ेंगी बिजली दरें

CG Electricity Price Hike: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को अगले महीने से अधिक बिजली बिल चुकाना होगा। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में 6.23 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी।

बिजली कंपनी ने आयोग के समक्ष करीब 24 प्रतिशत दर वृद्धि का प्रस्ताव रखा था, लेकिन आयोग ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए इससे काफी कम बढ़ोतरी को मंजूरी प्रदान की है।

नई दरों के तहत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली शुल्क में 30 पैसे से 50 पैसे प्रति यूनिट तक की वृद्धि की गई है। वहीं गैर-घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को भी अधिक बिजली बिल का भुगतान करना होगा। इस श्रेणी के लिए 20 पैसे से 40 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी स्वीकृत की गई है।

कृषि क्षेत्र भी इस बढ़ोतरी से प्रभावित होगा। कृषि पंपों के लिए बिजली दरों में 40 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। इससे किसानों की बिजली लागत बढ़ने की संभावना है।

आयोग के इस फैसले के बाद प्रदेश के घरेलू, व्यावसायिक और कृषि उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। नई दरों का असर जुलाई माह से आने वाले बिजली बिलों में दिखाई देगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *