Bilaspur News: बातचीत बंद की तो देने लगा एसिड अटैक की धमकी, इंस्टाग्राम फ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज

Chhattisgarh Bilaspur News: बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती के बाद एक छात्रा को एसिड अटैक और अपहरण की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने छात्रा को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी विजय चौधरी उर्फ बॉबी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान विजय चौधरी उर्फ बॉबी से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। बाद में छात्रा को युवक के आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने उससे बातचीत बंद कर दी। आरोप है कि इससे नाराज होकर युवक ने छात्रा को एसिड अटैक करने और अपहरण की धमकी दी।

छात्रा की शिकायत मिलने के बाद तारबाहर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस आरोपी को थाने लेकर आई और पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *