Dhamtari Latest News: अर्जुनी थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की वारदात, एक युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, आरोपी फरार

Chhattisgarh Dhamtari News: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आपसी विवाद के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है। मुजगहन के पास बुधवार रात दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिसमें दीपांशु साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है। मृतक दीपांशु साहू मुजगहन का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात आपसी विवाद के दौरान आरोपी ने दीपांशु और उसके साथी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, उसका साथी भी घायल हुआ है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वारदात के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश करने के साथ ही घटना के कारणों की जांच कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *