Durg Latest News: हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने ली अंतिम सांस

Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन हो गया है। उन्होंने हैदराबाद के हाईटेक सिटी स्थित यशोदा अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लगभग 78 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार, कोर्सेवाड़ा 2 अक्टूबर से अस्पताल में भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था। राजनीति में आने से पहले वे सेवानिवृत्त शिक्षक के रूप में अपनी पहचान रखते थे।

डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का राजनीतिक सफर वर्ष 2008 में शुरू हुआ, जब वे पहली बार अहिवारा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। इसके बाद 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने एक बार फिर जीत दर्ज की। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे को 25,263 वोटों के अंतर से हराया था। 75 वर्ष की उम्र में विधायक निर्वाचित होने के साथ ही वे छत्तीसगढ़ की छठी विधानसभा के सबसे उम्रदराज विधायकों में शामिल थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *