Durg Latest News: विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर फैसला, दुर्ग जिले का शासकीय राज्योत्सव कार्यक्रम स्थगित

Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के बाद दुर्ग जिले में आयोजित होने वाला राज्योत्सव का शासकीय कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। इसकी जानकारी मंत्री गजेंद्र यादव ने दी। हालांकि, राज्योत्सव के तहत आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय और अन्य जिला स्तरीय कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत रहेंगे।

मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के कारण दुर्ग जिले में राज्योत्सव के अंतर्गत होने वाले शासकीय कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस फैसले का असर राज्य स्तरीय और अन्य जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर नहीं पड़ेगा। वहां आयोजन तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगे।

बता दें कि अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से फेफड़े की बीमारी से पीड़ित थे और हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *