Bilaspur Latest News: कुरेली सब स्टेशन में दर्दनाक हादसा, ड्यूटी के दौरान अमन साहू की गई जान; पुलिस जांच में जुटी

Chhattisgarh Bilaspur News: बिलासपुर। जिले के तखतपुर क्षेत्र के ग्राम कुरेली स्थित बिजली सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय ऑपरेटर अमन साहू की मौत हो गई। वह ठेका कंपनी के अंतर्गत स्टेशन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। घटना के बाद बिजली विभाग और ठेका कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि जोखिम भरे काम के बावजूद ऑपरेटर को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे।

जानकारी के मुताबिक, घटना हिर्री थाना क्षेत्र की है। अमन साहू बीती रात कुरेली स्थित बिजली सब स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात था। रातभर ड्यूटी करने के बाद सुबह जब दूसरा ऑपरेटर रिलीवर के रूप में स्टेशन पहुंचा, तब अमन कार्यालय में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और ऑपरेटर करंट की चपेट में कैसे आया। पुलिस घटना के वास्तविक कारणों का पता लगा रही है।

हादसे के बाद बिजली विभाग और ठेका कंपनी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि बिजली जैसी जोखिम भरी व्यवस्था में काम करने वाले ऑपरेटर को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। हालांकि, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, सुरक्षा मानकों के पालन और हादसे के लिए जिम्मेदारी तय करने जैसे पहलुओं पर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। 32 वर्षीय अमन साहू की असमय मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *