Chhattisgarh Latest News: भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री साय, ग्रीन एनर्जी परियोजनाओं की दिखेगी झलक

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 2 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री यहां छत्तीसगढ़ पवेलियन का अवलोकन कर राज्य की ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों, ग्रीन एनर्जी परियोजनाओं, भविष्य की योजनाओं और निवेश की संभावनाओं की जानकारी लेंगे।

मुख्यमंत्री समिट में शामिल होने आए देश-विदेश के निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद आयोजित मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों की राउंड टेबल चर्चा में मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ का ऊर्जा विजन प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान वे राज्य में ऊर्जा क्षेत्र के विकास की संभावनाओं और निवेश के अवसरों पर अपनी बात रखेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित इस वैश्विक समिट में 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। 2 से 5 नवंबर तक आयोजित इस आयोजन में विभिन्न राज्यों ने अपने पवेलियन और प्रदर्शनियां स्थापित की हैं। इनके माध्यम से राज्य अपनी ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों, चल रही परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री भी विभिन्न राज्यों के पवेलियनों का अवलोकन करेंगे।

छत्तीसगढ़ इस समिट के जरिए देश-विदेश के निवेशकों के सामने अपनी ऊर्जा क्षमता, ग्रीन एनर्जी के लक्ष्यों और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं को प्रस्तुत कर रहा है। राज्य की कोशिश इस मंच के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नए निवेश और औद्योगिक सहयोग के अवसरों को आगे बढ़ाने की है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *