Aaj Ka Rashifal: 4 नवंबर 2026 का राशिफल: बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दिन वृषभ, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। व्यापार और निवेश में फायदा होने के साथ कार्यस्थल पर सफलता और रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, जानिए इन चार राशियों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन।
वृषभ राशि: बुधवार का दिन आपके लिए सकारात्मक रह सकता है। प्रकृति के बीच समय बिताने का मन करेगा। पुरानी और कीमती वस्तुओं की खरीद-बिक्री या मोलभाव से फायदा मिलने की संभावना है। लंबे समय से अटके काम पूरे करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। आत्मविश्वास आपको अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने में मदद करेगा। बच्चों की उपलब्धियों और भाई-बहनों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या राशि: कारोबार के लिहाज से दिन लाभकारी साबित हो सकता है। निवेश और महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए समय अनुकूल रह सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएंगे। मेहनत और प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। दूसरों की बातों को समझकर अपनी राय स्पष्ट रूप से रखने से भी आपको लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक राशि: आर्थिक मामलों में बुधवार का दिन अच्छा रह सकता है। यदि आप प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से परिस्थितियों को संभाल लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को विशेष सफलता मिलने की संभावना है।
मकर राशि: करियर के लिहाज से बुधवार का दिन शुभ संकेत लेकर आ सकता है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित होकर तारीफ कर सकते हैं। वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन भविष्य में लाभ दिला सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है।
