Korba Latest News: कुसमुंडा-गेवरा मार्ग पर दो वाहनों की भिड़ंत, भारी वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

Chhattisgarh Korba News: कोरबा। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसे में एक युवक और युवती की मौत हो गई। कुसमुंडा-गेवरा मुख्य मार्ग पर एक्टिवा और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों पर सवार लोग सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से दोनों की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि एक्टिवा और बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहा भारी वाहन बाइक सवार युवक के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक्टिवा सवार युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल 112 और संजीवनी वाहन को सूचना दी। कुसमुंडा थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान को लेकर जांच जारी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *