Durg Latest News: छावनी स्थित जगदम्बा फोम्स में आगजनी, फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक गोदाम जलकर हुआ खाक

Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत छावनी स्थित जगदम्बा फोम्स में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा सामान जल चुका था।

जानकारी के अनुसार, जगदम्बा फोम्स में सोफा और दीवान के गद्दे बनाने का काम किया जाता है। गोदाम में बड़ी मात्रा में फोम और अन्य निर्माण सामग्री रखी हुई थी। आग लगने के बाद लपटों ने तेजी से पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आगजनी की घटना में हुए कुल आर्थिक नुकसान का आकलन भी सामने नहीं आया है। आग लगने के कारणों की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *