नई दिल्ली। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक कीवी टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 61 रन बनाए थे। इंग्लैंड को 140 रनों पर समेटने के बाद कीवी टीम को बल्लेबाजों से उम्मीद थी कि वे दूसरे दिन बड़ा स्कोर बनाएंगे लेकिन पूरी टीम 113 रनों पर सिमट गई।
लॉर्ड्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा। पहले न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और फिर उसके बाद इंग्लिश गेंदबाजों ने भी अपना जलवा दिखाया। पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद मेहमान न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स 31 और नाथन एलिस 6 रन बनाकर खेल रहे थे। ऐसे में टीम को उम्मीद थी कि वे बड़ा स्कोर बनाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
