Baloda Bazar News: खून से सनी लाश मिलने से इलाके में सनसनी, हत्या के एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Baloda Bazar News: बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक महिला की खून से सनी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 सिविल लाइन इलाके की है, जहां 29 वर्षीय पुष्पा ध्रुव (पति सोमनाथ ध्रुव) का शव घर के पीछे स्थित बाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। महिला के चेहरे और सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतिका के देवर देवेंद्र ध्रुव को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है।

कोतवाली थाना प्रभारी लखेश केंवट ने बताया कि महिला का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला है। चेहरे पर भारी वस्तु से हमला किए जाने के संकेत मिले हैं। एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जो मृतिका का देवर बताया जा रहा है। पूछताछ और जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *