Transfer News: छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर जारी, आदिम जाति विकास विभाग में कई अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

Chhattisgarh Transfer News: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) सहित कुल 33 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक आवश्यकता एवं कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जनपद पंचायतों में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, क्षेत्र संयोजकों, सहायक संचालकों तथा अन्य अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है।

स्थानांतरण सूची में गरियाबंद, नारायणपुर, कोरबा, जशपुर, बस्तर, कांकेर, दंतेवाड़ा, सूरजपुर, सरगुजा, सुकमा, धमतरी, बीजापुर तथा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित प्रदेश के कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं।

विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय, प्रशासनिक दक्षता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।

 

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *