Chhattisgarh News: निगम-मंडलों में नियुक्तियों का इंतजार खत्म, सरकार ने जारी की 24 नामों की सूची

Chhattisgarh Latest News: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने लंबे समय से लंबित निगम, मंडलों, बोर्डों, आयोगों और प्राधिकरणों में नियुक्तियों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने 13 मंडल, बोर्ड, आयोग और प्राधिकरणों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सदस्यों के रूप में कुल 24 लोगों की नियुक्ति की है।

जारी आदेश के अनुसार ममता साहू को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं रामलाल चौहान को छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति (एससी) आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।

List of Nigam Mandal Ayog Board by  

इसके अलावा आनंद निषाद को छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि राजेश राजपूत को छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल की कमान सौंपी गई है।

सरकार के इस फैसले से लंबे समय से रिक्त पड़े विभिन्न बोर्ड, निगम, आयोग और प्राधिकरणों में प्रशासनिक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। इन नियुक्तियों के बाद संबंधित संस्थाओं में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नीति निर्धारण और संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की संभावना जताई जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *