Dhamtari News : बारिश का कहर: एनीकट में बहा युवक, लगातार दो दिन की तलाश के बाद मिला शव

Chhattisgarh Dhamtari News : धमतरी। जिले के सिहावा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच एनीकट में मछली पकड़ने गए एक युवक की पानी के तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। घटना के दो दिन बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार, घोटगांव निवासी धनंजय तेता सेमरा एनीकट में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान लगातार बारिश के कारण एनीकट का जलस्तर अचानक बढ़ गया और रपटे पर तेज बहाव शुरू हो गया। पानी की चपेट में आने से धनंजय बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। तेज बहाव और लगातार बारिश के बावजूद दो दिनों तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया। गुरुवार को एनीकट से कुछ दूरी पर धनंजय तेता का शव बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोगों से नदी, नालों और एनीकट के आसपास जाने से बचने तथा तेज बहाव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही नहीं करने की अपील की है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *