Bilaspur News: गोवा ले जाकर दुष्कर्म का आरोप, शादी से इनकार के बाद मारपीट, बिल्डर सहित चार आरोपी नामजद

Chhattisgarh Bilaspur News: बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर लोरमी के एक बिल्डर समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। युवती ने आरोप लगाया है कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर चकरभाठा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2023 में काम के सिलसिले में उसकी पहचान लोरमी के बिल्डर नरेंद्र खत्री से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। शिकायत में आरोप है कि आरोपी उसे घूमाने के बहाने लोरमी, गोवा और अन्य स्थानों पर ले गया।

युवती का आरोप है कि गोवा में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद कान्हा किसली सहित अन्य स्थानों पर भी उसके साथ अनाचार किया गया। पीड़िता का कहना है कि जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और उसके साथ मारपीट की।

शिकायत में पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उसने आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर बिल्डर नरेंद्र खत्री समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *