Koriya News: घर में फांसी पर लटकी मिली 22 वर्षीय युवती, इलाके में फैली सनसनी

Chhattisgarh Koriya News: कोरिया। चरचा कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार सुबह 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान पायल कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पायल कुमारी ने कॉपरेटिव लाइन, वार्ड नंबर 09 स्थित अपने घर में सुबह करीब 4 बजे फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही चरचा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *