Kawardha News : पेड़ की डाली काटते समय 33KV तार की चपेट में आया ग्रामीण, मौके पर मौत

Chhattisgarh Kawardha News : कवर्धा। जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम कामाड़बरी में 33KV हाईवोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से 33 वर्षीय ग्रामीण रामकुमार विश्वकर्मा की मौत हो गई। घटना कोकदावीरान-सिंघारी से पंडातराई रोड के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था और उसकी तीन छोटी बेटियां हैं।

जानकारी के अनुसार रामकुमार पेड़ की डाली काटने के लिए उस पर चढ़ा हुआ था। इसी दौरान पेड़ का कटा हुआ हिस्सा पास से गुजर रहे 33KV बिजली तार पर जा गिरा। तार के संपर्क में आते ही रामकुमार करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने बताया कि रामकुमार परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा था। उसकी मौत के बाद पत्नी और तीन छोटी बेटियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिजनों ने बिजली विभाग से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने की अपील की है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *