Bilaspur News: घर में करंट लगने से धनेश्वरी यादव की मौत, हादसे की वजह अब भी साफ नहीं

Chhattisgarh Bilaspur News: बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के कुकुर्दीकेरा गांव में करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान धनेश्वरी यादव के रूप में हुई है। हादसा रात करीब 10 बजे हुआ, जिसके बाद परिजनों ने गंभीर हालत में महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, धनेश्वरी यादव घटना के समय अपने घर में थीं। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गईं। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना दी और एंबुलेंस की मदद से महिला को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पचपेड़ी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला घर में किस विद्युत उपकरण या खुले तार के संपर्क में आई थीं। पुलिस जांच के बाद ही करंट लगने की वास्तविक वजह सामने आने की बात कही जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *