Durg News: थाने में अनुशासनहीनता और अभद्र व्यवहार, दुर्ग SSP ने 2 पुलिसकर्मियों पर की कार्रवाई

Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। आबकारी एक्ट के आरोपी को छोड़ने के लिए अनुचित दबाव बनाने और थाना खुर्सीपार में अभद्र व्यवहार एवं अनुशासनहीन आचरण करने के मामले में दुर्ग पुलिस के दो आरक्षकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार आरक्षक क्रमांक 807 सोनू चौहान, थाना छावनी और आरक्षक क्रमांक 341 चंद्रभान चौहान, थाना खुर्सीपार ने 22 अगस्त की रात थाना खुर्सीपार में आबकारी एक्ट के एक आरोपी को छोड़ने के लिए प्रधान आरक्षक क्रमांक 1534 रामनारायण यदु पर अनुचित दबाव बनाया। इस दौरान दोनों आरक्षकों द्वारा अभद्र व्यवहार और अनुशासनहीन आचरण किए जाने की बात सामने आई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने दोनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद दोनों को रक्षित केंद्र, दुर्ग से संबद्ध किया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान दोनों आरक्षकों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को अनुशासनहीनता और ड्यूटी के दौरान अनुचित दबाव बनाने के मामलों में सख्त कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *