Balod News: रक्षाबंधन से पहले बहनों को CM साय की सौगात, महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त होगी जारी

Chhattisgarh Balod News: डौण्डीलोहारा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 अगस्त को बालोद जिले के विकासखंड मुख्यालय डौण्डीलोहारा स्थित लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूह सम्मान समारोह में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। इस दौरान प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपये की राशि अंतरित की जाएगी।

रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के खातों में यह राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। राज्य सरकार के मुताबिक महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के साथ चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जरूरतों में मददगार साबित हो रही है।

सरकार के अनुसार कई महिलाएं इस राशि का उपयोग अपनी बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में जमा करने के साथ-साथ विभिन्न आर्थिक गतिविधियों में भी कर रही हैं। महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 30 किस्तों में बहनों को करीब 19 हजार 444 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है।

जानकारी के मुताबिक सितंबर 2026 की 31वीं किस्त की राशि सामान्य रूप से सितंबर माह में जारी की जानी थी, लेकिन रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इसे निर्धारित समय से पहले 25 अगस्त को महिलाओं के खातों में अंतरित करेंगे। इस राशि के जारी होने से प्रदेश की लाखों महिलाओं को त्योहार से पहले आर्थिक सहायता मिलेगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *