Raipur News: मेटल पार्क रोड पर दर्दनाक हादसा, पीछे से ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर; महिला की मौत

Chhattisgarh Raipur News : रायपुर। उरला थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। महाकालेश्वर रोड स्थित मेटल पार्क रोड पर पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला ट्रक के पहिए की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, रावाभाठा निवासी करीब 40 वर्षीय राजेश्वरी वर्मा रॉयल कंपनी में काम करती थीं। बुधवार सुबह वह अपनी बेटी के साथ स्कूटी से कंपनी जाने के लिए निकली थीं। दोनों मेटल पार्क रोड से होकर गुजर रही थीं, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही स्कूटी अनियंत्रित हो गई और राजेश्वरी सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान वह ट्रक के पहिए की चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से कुचले जाने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही उरला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। ट्रक की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में पीछे से ट्रक की टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस हादसे की पूरी परिस्थितियों की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *