Kawardha News: जंगल से भटककर शहर में पहुंचा तेंदुआ, देखने के लिए जुटी भीड़; रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

Chhattisgarh Kawardha News: कवर्धा। शहर के हृदय स्थल स्नेहा क्लीनिक के पास तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि तेंदुआ जंगल से भटककर शहर की ओर पहुंचा है। तेंदुए के शहर में दिखाई देने की सूचना तेजी से आसपास के इलाके में फैल गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। भीड़ को नियंत्रित करने और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर तैनात है।

सूचना मिलने के बाद DFO समेत वन विभाग के अधिकारी और वनकर्मी मौके पर पहुंचे। टीम द्वारा तेंदुए को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने की कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग की टीम पूरे इलाके की निगरानी कर रही है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *