Chhattisgarh Dhan Kharidi News: संयुक्त खातों वाले किसानों के लिए नई व्यवस्था, धान बेचने के लिए सह खातेदारों के अलग-अलग पंजीयन की अनिवार्यता खत्म

CG Dhan Kharidi Latest News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी बीच राज्य सरकार ने संयुक्त खातों वाले किसानों को राहत देते हुए एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन को लेकर नई व्यवस्था लागू की है। अब संयुक्त खाते में दर्ज सभी सह खातेदारों का एग्रीस्टैक पोर्टल पर अलग-अलग पंजीयन कराना अनिवार्य नहीं होगा। संयुक्त खाते से धान बिक्री के लिए केवल लम्बरदार का एग्रीस्टैक में पंजीयन जरूरी रखा गया है।

नई व्यवस्था के तहत संयुक्त खाते में दर्ज किसानों में से यदि लम्बरदार का एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन है, तो उस खाते से धान बिक्री की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। इसके लिए प्रत्येक सह खातेदार को अलग से एग्रीस्टैक में पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी। सरकार के इस बदलाव से उन किसान परिवारों को विशेष सुविधा मिलने की उम्मीद है, जिनकी जमीन अभी तक बंटवारा नहीं होने के कारण संयुक्त खाते में दर्ज है।

पहले संयुक्त खातों में दर्ज सह खातेदारों के पंजीयन को लेकर किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। धान बिक्री की प्रक्रिया के लिए सभी सह खातेदारों के अलग-अलग पंजीयन की आवश्यकता होने से किसानों को अतिरिक्त प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती थी। अब सरकार ने इस अनिवार्यता में बदलाव करते हुए लम्बरदार के पंजीयन को पर्याप्त माना है।

इस नई व्यवस्था से संयुक्त खातों में खेती करने वाले किसानों के लिए धान बेचने की प्रक्रिया अपेक्षाकृत आसान होगी और उन्हें अलग-अलग पंजीयन कराने की परेशानी से राहत मिलेगी।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *