Raipur News: 16 और 17 अक्टूबर को होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में होगा ‘रायपुर रास’, भव्य आयोजन के लिए इन्फ्लुएंसर मीट आयोजित

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। राजधानी में पारंपरिक गरबा और डांडिया के लोकप्रिय आयोजनों में शामिल ‘रायपुर रास’ के पांचवें सीजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन के अध्यक्ष सार्थक शर्मा ने बताया कि इस दो दिवसीय महोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम का आयोजन आगामी 16 और 17 अक्टूबर को होटल बेबीलोन इंटरनेशनल, रायपुर में किया जाएगा।

आयोजन के प्रचार-प्रसार को गति देने के लिए विशेष ‘इन्फ्लुएंसर मीट’ आयोजित की गई, जिसमें शहर और प्रदेश के करीब 50 युवा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स शामिल हुए। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, प्रचार की रणनीति और सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई।

इन्फ्लुएंसर मीट के बाद ‘रायपुर रास’ सीजन 5 के प्रचार अभियान को शुरू किया गया। आयोजकों को उम्मीद है कि सोशल मीडिया के जरिए कार्यक्रम की जानकारी व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचेगी और युवाओं के साथ गरबा-डांडिया प्रेमियों की भागीदारी बढ़ेगी।

पांचवें सीजन के आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल बनाने की तैयारी है। पारंपरिक गरबा और डांडिया के साथ ‘रायपुर रास’ एक बार फिर राजधानी के सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी पहचान को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयासरत है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *