Dhamtari News: धमतरी में बड़ा सड़क हादसा, 40 से ज्यादा लोगों से भरी पिकअप भटगांव रोड पर पलटी

Chhattisgarh Dhamtari News: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार को सवारियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा भटगांव रोड के पास हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में 40 से अधिक लोग सवार थे, जिनमें से 25 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, पिकअप में निर्धारित क्षमता से अधिक लोग सवार थे। सभी लोग गंगरेल से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी भटगांव रोड के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई यात्रियों को चोटें आईं।

दुर्घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल हादसे के सटीक कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *