Bilaspur News: बिलासपुर में गुपचुप खाने से परिवार के 7 लोगों की तबीयत बिगड़ी, 6 साल का बच्चा NICU में भर्ती

Chhattisgarh Bilaspur News: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। फूड पॉइजनिंग की आशंका के चलते सभी को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन बच्चों की हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है। वहीं छह वर्षीय एक बच्चे को NICU में रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर है।

जानकारी के अनुसार, सकरी थाना क्षेत्र के परसदा गांव निवासी महेश साहू अपनी पत्नी संतोषी साहू और परिवार के बच्चों के साथ घूमने बिलासपुर आए थे। अष्टमी की रात परिवार ने सीएमडी कॉलेज के पास एक ठेले पर गुपचुप खाया था। इसके बाद सभी अपने घर लौट गए।

सुबह होते ही शुरू हुई उल्टी की शिकायत

बताया जा रहा है कि अगले दिन सुबह उठते ही परिवार के सदस्यों को उल्टी की शिकायत होने लगी। कुछ ही समय में परिवार के सात लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद सभी को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है।

तीन बच्चों की हालत ज्यादा खराब

अस्पताल में भर्ती सात मरीजों में तीन बच्चे शामिल हैं, जिनकी हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है। इनमें छह वर्षीय एक बच्चे को NICU में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।

फूड पॉइजनिंग की आशंका

गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात लोगों की तबीयत बिगड़ने से फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल सभी का सिम्स अस्पताल में उपचार चल रहा है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *