Chhattisgarh Latest News: मनेंद्रगढ़ बस हादसे के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद, गंभीर घायल 2 यात्री अंबिकापुर रेफर

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़। मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर हुई भीषण बस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए राज्य शासन की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 5-5 लाख रुपये और दुर्घटना में घायल यात्रियों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने तथा घायलों के बेहतर उपचार के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और इलाज में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री के अनुसार, दुर्घटना में घायल यात्रियों का उपचार सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ और जिला अस्पताल चिरमिरी में जारी है। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखने और जरूरत के अनुसार सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *