Rajnandgaon Latest News: पुलिस लाइन में हर्ष फायरिंग को लेकर चर्चा तेज, SP अंकिता शर्मा के मामले में मुख्यालय ने मांगा जवाब

Chhattisgarh Rajnandgaon News: राजनांदगांव। विजयादशमी के अवसर पर राजनांदगांव पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन के दौरान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा AK-47 से की गई हर्ष फायरिंग का मामला चर्चा में है। मामले को पुलिस मुख्यालय ने संज्ञान में लिया है। इसके बाद राजनांदगांव रेंज के आईजी अजय यादव ने एसपी अंकिता शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा है।

जानकारी के मुताबिक, विजयादशमी पर शहर के पुलिस लाइन स्थित रक्षित केंद्र में परंपरानुसार शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया था। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। पूजा के दौरान हथियारों की आराधना कर लोगों की सुरक्षा और बुराई के अंत की कामना की गई। इसी कार्यक्रम में एसपी द्वारा साड़ी पहनकर AK-47 से हर्ष फायरिंग किए जाने का वीडियो और तस्वीरें चर्चा में आईं।

राजनांदगांव रेंज के आईजी अजय यादव ने बताया कि यह मामला पुलिस मुख्यालय के संज्ञान में भी आया है और इसे गंभीरता से लिया गया है। मीडिया में हर्ष फायरिंग के तरीके, पुलिस के शस्त्र नियमों और पुलिस की गरिमा को लेकर उठे सवालों के संबंध में एसपी से जवाब मांगा गया है।

आईजी के अनुसार, एसपी का स्पष्टीकरण मिलने के बाद उनकी टिप्पणी के साथ प्रकरण पुलिस मुख्यालय को भेजा जाएगा। इसके बाद मुख्यालय से मिलने वाले निर्देशों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में स्पष्टीकरण की प्रक्रिया जारी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *