Mohan Bhagwat News: बिलासपुर में संघ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत, दो दिवसीय प्रवास आज से
Mohan Bhagwat Visit CG: बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत आज यानि गुरुवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। संघ के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। अपने प्रवास के दौरान भागवत छत्तीसगढ़ प्रांत के संघ कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की गतिविधियों, कार्यों के विस्तार और प्रबोधन को लेकर चर्चा करेंगे।
मोहन भागवत के दौरे को लेकर संघ कार्यकर्ताओं के बीच संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की तैयारी है। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रांत में संघ के कार्यों के विस्तार और कार्यकर्ताओं के प्रबोधन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। हालांकि, दौरे के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी संघ के पदाधिकारी की ओर से साझा नहीं की गई है।
